पटनाः बेऊर थाना के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहे एक युवक की अपराधियों ने बेरहमी से पिटाई और ताबड़तोड़ गोली चला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान नालंदा जिला के अजय शुक्ला के रूप में की गई है, जो महावीर कॉलोनी में किराए का मकान मे रहकर चालक का काम करता था। अजय शुक्ला विष्णुपुरी इलाके में सुबह की सैर करने निकले थे। वहां पर अपराधियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

