मनोरंजन

अपने पापा के जन्मदिन पर मीरा राजपूत ने कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन की सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। मीरा राजपूत भले ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक ना रखती हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से= कम नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

हाल ही में, मीरा ने अपने पापा के बर्थडे पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। डैडीज हर लड़की का पहला प्यार होते हैं और इकलौते ऐसे सुपर हीरो होते हैं, जिन पर बेटियां सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं। मीरा भी अपने पिता विक्रम राजपूत के साथ ऐसा ही बंधन साझा करती है।

25 नवंबर उनके जन्मदिन पर मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की। यह तस्वीर एक पारिवारिक समारोह की है, जिसमें मीरा अपने डैडी के साथ डांस करती और उन्हें गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में मीरा ने जहां येलो कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके पिता विक्रम ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना है। तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, ”हैप्पी बर्थडे मेरी दुनिया।”