पिता हैं राजमिस्त्री, बेटा बॉलीवुड के बड़े सितारों को नचाता है अपने इशारे पर

पटनाः कहते हैं कि हुनर हो तो इंसान बुलंदियों के शिखर तक पहुंचता है। पटना के गलियों में अपने अंजाम से बेखबर कभी पिता के साथ घूमने वाले दीपक सावन ने बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। दीपक के पिता पटना में राजमिस्त्री का काम करते हैं। साधारण से परिवार के युवा दीपक सावंत ने पटना में ही अपने नृत्य प्रतिभा के बल पर पहले अपनी पहचान बनाई। 2014 सितंबर में दीपक सावन ने पटना से मुंबई का रूख किया। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

पटना में उन्होंने कथक नृत्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की नागेंद्र मोहिनी और संजय सावन से नृत्य की बारीकियों को सीखा। मुंबई आने के बाद बहुत स्ट्रगल भी इस कलाकार को करना पड़ा। एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक बिना किसी गॉडफादर के काम मांगता रहा। लेकिन कहीं कुछ भी नहीं हो रहा था। लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता है तो पटना वापस चलते हैं। लेकिन कहते हैं कि जब बेहतर कुछ होना होता है तो कठिनाइयां ज्यादा आने लगती हैं। 2019 में एक टीवी सीरियल में इस कलाकार को पहला काम मिला। मैं जीजी मां स्टार भारत उसके बाद 2020 जनवरी में सेकंड शो मिला जीत गई। तो पिया मोरे ज़ी टीवी के लिए उसके बाद तेरी गलियां तुझे राब्ता ज़ी टीवी गठबंधन, कलर्स चैनल शादी मुबारक, स्टार प्लस मैडम सर, सोनी सर्वगुण संपन्न, स्टार प्लस शुभ लाभ सोनी सब में बतोर निर्देशक काम करने का मौका मिला।

दीपक सावंत बॉलीवुड गायक मीका सिंह, मोहम्मद इरफान, अमन तरीका के शो में भी डांस डायरेक्शन कर चुके हैं। एक फुटवियर टीवी ऐड भी इन्होंने किया है। मनीष पॉल के साथ दीपक सावंत बताते हैं कि इनके पिता एक राजमिस्त्री और माता गृहिणी आज भी मेरा प्रॉपर घर पटना में ही है। त्योहारों में जब जाना होता है तो वहां पर बचपन में बहुत हार्ड वर्क किया है। अखबार बेचने से लेकर शादी में वीडियो रिकॉर्डिंग तक किया है। बिहार में बहुत स्लो भी किया है। अंकित तिवारी, राखी सावंत, संभावना सेठ के साथ बहुत अच्छा लगता है। मेरी फैमिली को मेरे कामों से खुशी मिलती है और खुद को लगता है कि चलो एक छोटे से शहर से निकलकर मुंबई में अपने काम के बल पर दिल मोर म्यूजिक वीडियो के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। कौन कहते हैं कि काम कोई बड़ा या छोटा नहीं होता जो भी काम मुझे मिलता है मैं उसे पूरी तत्परता के साथ करता हूं। मेरा लेटेस्ट सॉन्ग भी किया बहुत बड़ा प्रोजेक्ट था। जो लंदन में शूट किया गया है। उसमें सिंगर यासीर देसाई हैं जिनको बहुत बड़ी जीत हुई है। सॉन्ग दिल को करार आए एक हमारा दूसरा गाना शूट किया है हमने देव नेगी जी के वह पार्टी सॉन्ग और इनके बहुत-बहुत हिट सॉन्ग आ चुके हैं।