लखीमपुर (असम): जिले में अभी भी संक्रमण के 923 मामले है जबकि पिछले 24 घंटों में जिले में 125 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। दूसरी तरफ आज 262 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। आज चिकित्सालय से 218 और होम आइसोलेसन से 44 व्यक्ति को स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। आज की दुखद खबर यह है कि 4 लोगों ने अपनी जान गँवा दी। इसी के साथ इस महामारी से अब तक 92 लोगों की जान जा चुकी है। आज पोजिटिव पाए जाने वालों में से 108 को चिकित्सालय ले जाया गया और 17 को होम आइसोलेसन में रखा गया है। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक जिले के 8702 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं और स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 7687 है। आज 7780 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 246 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए, जिनमे क्रमशः 110 और 15 पोजिटिव पाए गए। आज जिले के 35 टीकाकरण केन्द्रों कुल 7880 लोगों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज दी गई।

