केरल में कांग्रेस इकाई ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर विवादास्पद बीबीसी वृत्तचित्र (Documentary Controversy) की स्क्रीनिंग की, हालांकि केंद्र सरकार ने भारत में इसे झूठा और प्रेरित "प्रचार" कहकर प्रतिबंधित कर दिया है।
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर Controversial BBC Series दिखाने की कुछ छात्रों की योजना आज विफल हो गई क्योंकि कथित तौर पर ABVP द्वारा बिजली और इंटरनेट बंद कर दिया गया था। फोन पर इसे देखने वालों पर पत्थर फेंके गए।


