भारतीय नौसेना ने दो शॉर्टलिस्ट किए गए दावेदारों - बोइंग के एफ/ए 18 सुपर हॉर्नेट (Super Hornet) और डसॉल्ट एविएशन के राफेल (Rafale) की परीक्षण रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के बाद अपने दो विमान वाहक के लिए 26 लड़ाकू जेट खरीदने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को चालू करेंगे। आईएनएस विक्रांत को अत्याधुनिक ऑटोमेशन सुविधाओं के साथ बनाया गया है और यह भारत के समुद्री इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा जहाज है।
