पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में ताजा झड़पों के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को 11 सितंबर, बुधवार और 12 सितंबर, गुरुवार को बंद रखने का निर्देश दिया है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर सोमवार को राज्य के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक ट्वीट के साथ गिरफ्तारियों की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार कुछ मुख्य अपराधियों को आज चुराचांदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।'
मणिपुर में एक महिला समेत म्यांमार के पांच नागरिकों को अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है...सभी नागरिक अवैध रूप से सीमा पार कर आए थे और गांव के एक घर में रह रहे थे। वो सभी पहचान और नागरिकता के किसी भी दस्तावेज को पेश नहीं कर सके।
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में गुरुवार को एक राहत शिविर में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (IDP) और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं।
सटीक खुफिया जानकारी के बाद मोरेह में असम राइफल्स के ऑपरेशन से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। मणिपुर विधानसभा ने एनआरसी कार्यान्वयन को मंजूरी दी। सीएम बीरेन सिंह ने चुराचांदपुर घटना के लिए दर्ज एफआईआर पर जानकारी दी।
मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 13 खिलाड़ियों और पदक विजेताओं ने गृह मंत्री शाह से जल्द से जल्द मणिपुर में शांति और सद्भाव बहाल करने व कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।






