ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए, जिसमें डेवोन कॉनवे ने नाबाद 92 रन की पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि यह टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।