जोनाईः असम और अरुणांचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र की रायांग स्थित भारतीय सेना की 103 पैदल सेना ब्रिगेड के तत्वावधान में ‘अपरेशन सदभावना’ के तहत आज महकमे के जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में रायंग रतके एलपी स्कूल, लोकप्रिय गोपिनाथ बरदलै एलपी स्कूल, जोनाई हायर सेकेंडरी स्कूल, मुरकंगसेलेक गर्ल्स हाई स्कूल और रायेंग मिलन ज्योति हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिये करीब 350 नग बड़ी कॉपी , 350 नग छोटी कॉपी, 350 कर्सिव राइटिंग बुक्स, 300 रजिस्टर मीडियम, 80 ज्योमेट्री बॉक्स, इंग्लिश और हिंदी की 40 डिक्शनरी, 400 हिंदी और अंग्रेजी की कहानी की किताबें, 10 माइक्रोस्कोप, 20 व्हाइट बोर्ड, 80 रिम ए4 पेपर, 200 स्कूल बैग और स्कूल के लिये जरुरी समाग्री वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में चैथी सिखली रेजिमेंट के सीओ कर्नल राहुल प्रताप सिंह (सेवा मेडल), मेजर अभिषेक शुक्ला, मेजर धर्मेंद्र सिंह और मेजर आशुतोष श्रीवास्तव, जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व महकमे के प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती, जिले के प्रोग्राम अधिकारी हेमंत कुमार बरदलै और मुरकंग सेलेक शिक्षा खंड़ के बीईईओ प्रेमनाथ दलै सहित छह विद्यालय के प्राचार्य व प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व महकमे के प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती ने कहा कि सेना का अपरेशन सदभावना के तहत विभिन्न विद्यालयों में करीब चार लाख रुपए का समाग्री वितरण करने पर सेना के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही महकमाधिपति ने कहा कि सेना के द्वारा विभिन्न विद्यालयों के गरीब व पिछड़े छात्र-छात्राओं को अपरेशन सदभावना के तहत दिये गये समाग्री से बच्चों को काफी सहायता मिलेगी ।साथ ही महकमाधिपति श्रीमति काकोती ने सेना के अधिकारियों से अनुरोध किया कि आने वाले दिनों में आपरेशन सदभावना के तहत महकमे के विभिन्न हिस्सों में सेना के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दुर-दराज के ईलाकों के लोगो को स्वास्थय की जांच की जाये। वहीं इस सभा को संबोधित करते हुए सीओ कर्नल राहुल प्रताप सिंह (सेवा मेडल) ने महकमे के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी शिक्षकगण मिशन व्लिडिंग में बच्चों को आगे ला रहे हैं। साथ ही उन्होने कहा कि सेना की इस अपरेशन सदभावना से आपके विद्यालय के बच्चों को पढाई-लिखाई में काफी सहुलियत मिलेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र समुदाय तक पहुंचना, राष्ट्र के युवाओं को शामिल करना, राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा को चैनलाइज करना ही हमारा मूल लक्ष्य है।
वहीं, आज सेना से आपरेशन सदभावना के तहत सामग्री मिलने से सभा में उपस्थित प्रधान शिक्षको ने ऐसी परियोजनाओं के संचालन के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा और आभार व्यक्त किया। सशस्त्र बलों और स्थानीय लोगों के बीच तालमेल भी बढ़ाने का प्रयास किया। भारतीय सेना की आपरेशन सदभावना की महकमा प्रशासन सहित स्थानीय लोगों ने की सराहना की है और भविष्य में भी इस तरह के और अन्य आयोजनों के लिए सेना से अनुरोध किया है।

