मुंबई: नवरात्रि का त्योहार रंगों, परंपराओं और खूबसूरत परिधानों से सजने का मौका है। ऐसे में अभिनेत्री अदा शर्मा का फेस्टिव वॉर्डरोब उन लोगों के लिए खास फैशन इंस्पिरेशन है, जो अपने स्टाइल में परंपरा के साथ आधुनिकता का तड़का लगाना चाहते हैं।
अदा के आठ अलग-अलग लुक्स में पीच साड़ी की सादगी, सनशाइन येलो की ताजगी और फ्लोरल ग्रीन लहंगे की खूबसूरती देखने को मिलती है। वहीं, पर्पल लहंगे का रॉयल अंदाज और ब्लश पिंक आउटफिट की ड्रीमी अपील फेस्टिव फैशन को ग्लैमरस बनाती है। ब्लैक एंड गोल्ड का बोल्ड कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए खास है, जो पारंपरिक रंगों से हटकर कुछ नया आजमाना चाहते हैं।
लाल और सुनहरी साड़ी में अदा का पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अंदाज भारतीय संस्कृति की खूबसूरती बयां करता है, जबकि पिंक और येलो का कॉन्ट्रास्ट चुलबुली रंगत जोड़ता है।
अदा के ये लुक्स बताते हैं कि नवरात्रि फैशन सिर्फ भारी कढ़ाई और चमक-दमक तक सीमित नहीं है। सही रंगों, आकर्षक एक्सेसरीज और आत्मविश्वास के साथ सादगी भी उत्सव का सबसे खूबसूरत स्टाइल बन सकती है।

