राज्य

पासीघाट में कोरोना वैक्सीन को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

जोनाईः ईस्ट सियांग जिला अन्तर्गत पासीघाट में 12 फरवरी  को जिला टास्क फोर्स की कोरोना वेक्सिन के बारे में एक प्रयवेक्षण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पासीघाट मुख्यालय के अतिरिक्त जिला उपायुक्त टी. बोरांग ने किया। इस बैठक का संचालन डी.आर.सी.एच.ओ. डॉ. टी. गाव (Gao) ने किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कालिंग दाई, , सह सुचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एच.के रॉय सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।कोरोना वैक्सिन को लेकर चल रहे इस टिकाकरण अभियान पर संतोष व्यक्त किया गया।

वही इस बैठक में जिला स्वास्थय अधिकारी डॉ. कालिंग दाई ने कहा कि किसी भी महामारी का पहला-दुसरा तथा तीसरा प्रभाव देखने को मिलता हैं। विदेशों में कई देशों में कोरोना का दुसरा प्रभाव देखने को मिल रहा हैं। मगर संयोग से हमारे देश में कोरोना की वैक्सिन आ गई हैं। जो कोरोना से लड़ने के लिये पुरी तरह प्रभावी हैं।साथ ही उन्होने लोगो से कोरोना की वैक्सिन लेने की अपील करते हुए इसमें सभी लोगो से सहयोग की अपील की।

डीआरसीएचओ डॉ. टी. गाव ने कहा कि सबसे पहले स्वास्थयकर्मीयों को कोरोना का वैक्सिन लगाया गया। जिसके बाद सेना के जवानों और 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को आगामी कुछ दिनों के अंदर कोरोना का वैस्किसन दिया जायेगा।

Comment here