
जोनाईः असम में विधानसभा सभा चुनाव घोषणा होने के साथ ही अन्य भागों की तरह जोनाई मे भी राजनीतिक पारा गर्मा गया है। इसी कड़ी मे भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रणव टाय ने आज अपने निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर भाजपा में अपनी टिकट की दावेदार होने की जानकारी दी। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रणव टाय ने कहा कि सभी जोनाई वासियों की आशा, आंकाक्षाओ व जोनाई विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकाश के सपने को ध्यान मे रखते हुए मैंने कल भाजपा के जिला कार्यालय मे जाकर 114 नं जोनाई विधानसभा क्षेत्र से अपनी टिकट की दावेदारी का आवेदन दिया है। मेरे द्वारा क्षेत्र की जनता के बीच किये गये कार्यों की बदौलत मुझे पूरा विश्वास है कि दल का केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व मेरे आवेदन पर विनम्रता से विचार करते हुए मुझे टिकट प्रदान करेगा।
पिछले कुछ दिन पहले जोनाई के विधायक भूवन पेगु के भाजपा मे शामिल होने व उनको भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की संभावना के बारे मे संवाददाताओ द्वारा उनकी प्रतिक्रिया जानने पर प्रणव टाय ने कहा कि कोई भी भाजपा के नीति आदर्शो को ग्रहण कर यदि भाजपा मे शामिल होता है तो उसका स्वागत है। जहां तक भुवन पेगू को उम्मीदवार बनाने की बात है उस पर हमारा केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व विचार करेगा और पार्टी जिसे भी टिकट देगी हम भाजपा के सच्चे सिपाही की तरह पार्टी के निर्णय को स्वीकार करेगे और उसको जीताने का पूरा प्रयास करेगे।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी से जोनाई विधानसभा क्षेत्र से कुल 7 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। मिली जानकारी के अनुसार दावेदारी करने वालो मे शामिल कई पुराने नेता हैं। जिनमे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाईत, पूर्व धेमाजी जिला भाजपा अध्यक्षा व वर्तमान आर्टफेड की उपाध्यक्षा रूपा कमान, जोनाई के वर्तमान विधायक व हाल ही भाजपा मे शामिल हुए विधायक भूवन पेगु, भाजपा के पूर्व जोनाई मंडल यूवा मोर्चा के भूतपूर्व अध्यक्ष व वर्तमान भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व जोनाई की जनता के बीच सुख-दुख मे हरदम साथ रहने वाले युवा नेता प्रणव टाय, भाजपा के वरिष्ठ व पुराने नेता माधव मुसाहारी, भाजपा नेता संजीव दलै, भाजपा नेता गंगा पेगु शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार जोनाई भाजपा के लिए शुभ समाचार यह है कि टिकट के दावेदार दिल्ली व दिसपुर का चक्कर न लगाकर अपने क्षेत्र में संगठन का कार्य कर रहे है जोकि पार्टी के लिए एक संतोष का विषय है।

Comment here
You must be logged in to post a comment.