खेल

पोलार्ड ने टी-20 में 6 छक्के लगाकर युवराज की बराबरी की, देखें वीडियो…

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज (West Indies) टीम के टी-20 कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने बुधवार को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ 6 छक्के लगाकर एक कीर्तिमान बनाया और भारत (India) के युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की बराबरी की, जिन्होंने एक टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्कों का रिकार्ड बनाया था। पोलार्ड ने बुधवार को श्रीलंका के साथ मैच में अखिला धनंजय (Akhila Dhananjay) के ओवर में लगातार 6 छक्के मारकर युवराज के रिकार्ड की बराबरी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन गए।

Video Link:

मैच का तीसरे ओवर तक वेस्टइंडीज टीम अच्छा खेल रही थी, लेकिन चैथे ओवर में श्रीलंका के बाॅलर अखिला धनंजय ने हैट्रिक लेकर उनकी कमर ही तोड़ दी। एक समय वेस्टइंडीज ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए थे। लेकिन चौथे ओवर में अचानक तीन विकेट गिरने से उनका स्कोर 3 विकेट पर 52 रन हो गया। लेकिन उसके बाद आए पोलार्ड ने धनंजय के एक ही ओवर में 6 छक्के लगाकर 36 रन बटोरे और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हर्शेल गिब्स और युवराज सिंह का अनुकरण करते हुए 6 छक्के लगाने वाले वह तीसरे क्रिकेटर बन गए।

मैच के बाद पोलार्ड ने कहा, ‘‘मैंने एक-दो छक्के मारने के बाद महसूस किया, कि पिच कैसा खेल रही है। इसके बाद मैंने अपने शॉट्स खेलना शुरू किया और गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छठी गेंद से पहले मेरे दिमाग में कुछ बातें आईं, मुझे लगा कि मुझे छक्के के लिए जाना चाहिए या ओवर में 30 रन लेने चाहिए, उन्होंने विकेट के चारों ओर घूमकर देखा और खुद से कहा वेट पोली, एक मौका ले लो।’’

पोलार्ड को वानिंगु हसरंगा ने अगले ओवर में 38 रन पर आउट कर दिया। लेकिन, जेसन होल्डर और ड्वेन ब्रावो ने छह ओवर पहले ही अपनी टीम को मैच जिता दिया।

6 छक्के की उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ियों में गैरी सोबर्स (1968) और रवि शास्त्री (1985) प्रथम श्रेणी के मैच में, एक दिवसीय मैच में गिब्स (2007), टी-20 में भारत के युवराज (2007) और घरेलू टी -20 खेलों में रॉस व्हाइटली (2017) और हजरतुल्लाह जजई (2018) शामिल हैं।

शुक्रवार को दूसरा टी-20 शुरू होने पर श्रीलंका इस सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगा।

(With agency input)

Comment here