आगामी विधानसभा चुनाव हेतू जोनाई में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

जोनाईः असम में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के तारिख 27 मार्च के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग की गतिविधियां बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में 114 नम्बर जोनाई विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त साधारण निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर के अधिकारी  अखिलेश तिवारी ने जोनाई में उपस्थित होने के बाद आगामी चुनाव हेतू गठित विभिन्न कार्यो के जानकारी ली। 

साथ ही जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती के आदेशानुसार और जोनाई महकमा चुनाव अधिकारी गायत्री पातिर और जोनाई तथ्य एवं जनसंपर्क अधिकारी शौविक भुंया ने संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए उन्होंने लोगों से अपील किया है कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन सम्बंधित कोई भी  जानकारी या शिकायत होने पर मोबाइल नंबर 6000161835 पर सीधे सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी  अखिलेश तिवारी से जोनाई आवर्त भवन में शाम 4 बजे से 5 बजे तक अनुमति लेकर मुलाकात कर सकते हैं।