नई दिल्लीः स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में नए दैनिक कोविड-19 मामलों ने 20,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में एक दिन में 132 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक दिन में 20,136 नए मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटों में 68,142 नमूनों के परीक्षण के बाद 20,136 नए मामलों का पता चला, जो राज्य में सकारात्मकता दर को 29.55 प्रतिशत तक ले गया। राज्य में नए मामले मिलाकर अब तक 10,32,740 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और 12,593 मौतें दर्ज की गई हैं।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 18,994 रिकवरी दर्ज की गई। वर्तमान में राज्य में 1,27,673 सक्रिय मामले हैं।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
