
लखीमपुर (असम}: पूर्वांचल ताई साहित्य सभा के सचिव पुष्पधर सैकिया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने आज असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात कर राज्य के सर्वांगीण विकाश के साथ ही ताई आहोम जनगोष्ठी के उन्नयन के लिए विकाशमूलक योजनाओं के विषय मे चर्चा की। मुख्यमंत्री से वार्तालाप काफी सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्यंमंत्री शर्मा को पूर्वांचल ताई साहित्य सभा की तरफ से अभिनंदन पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।


Comment here
You must be logged in to post a comment.