लखीमपुर जिले में कोरोना संक्रमण के 44 नए मामले मिले


 
लखीमपुर (असम):
पिछले 24 घंटों में लखीमपुर जिले में कुल 44 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,495 हो गई है। इनमें से 4,412 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 1,018 अभी भी चिकित्सालय या होम आइसोलासन में चिकित्साधीन हैं। आज के दिन चिकित्सालय के 35 और होम आइसोलेसन में रह रहे 76 लोगों को स्वस्थ पाया गया। आज 1,263 आरएटी टेस्ट और 287 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए, जिनमें क्रमश 43 और 1 व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया है। आज जो 44 पाॅजिटिव मामले पाए गये हैं, उनमें से 27 को चिकित्सालय ले जाया गया है, जबकि 17 होम आइसोलेसन में हैं।