
जोनाईः असम के धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के मितेबोर केंप तीनआली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 515 पर आज सुबह साढ़े 9 बजे एक किरासन तेल के टैंकर और एक स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। दोनों युवकों को 108 एम्बुलेंस से जोनाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज मिते बोर कैंप में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलापथार की ओर से आ रही किरासन तेल का टेंकर संख्या AS01EC2098 और विपरीत दिशा अरुंणाचल प्रदेश के आलो से सिमेन छापरी की ओर जा रही एक स्कूटी संख्या ।AR08B0730 में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार ओमप्रकाश प्रसाद (18) और नंदु साह (34) नामक युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी व महकमा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान ने बताया कि दोनों युवकों का प्राथमिक चिकित्सा करने के पश्चात उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ असम चिकित्सा महाविद्यालय में भेज दिया गया है ।

Comment here
You must be logged in to post a comment.