राज्य

लखीमपुर जिले में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार

लखीमपुर (असम):  जिले में वायरस संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही। पिछले चैबीस घंटों में संक्रमण के 97 मामले सामने आये हैं। कोविद-19 की दूसरी लहर के दौरान जिले में कुल 5,905 व्यक्ति वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमे से 4,975 लोगों ने स्वस्थ होकर इस महामारी पर फिलहाल विजय पा ली है। इस समय कुल 859 संक्रमित व्यक्ति चिकित्साधीन हैं। आज चिकित्सालय के 58 और होम आइसोलेसन में रह रहे 67 लोगो को स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। आज कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी के साथ इस महामारी ने अब तक जिले के 71 लोगों की जान ले ली है। आज के दिन 3,412 रेपिड एंटीजन टेस्ट और 156 आरटी-पीसीआर टेस्ट किये गए, जिनमें से क्रमश 96 और 2 व्यक्ति पाॅजिटिव पाए गए।

 

Comment here