प्रदेश सरकार पर आंख मूंदकर विश्वास कर रही जनता: सिद्धार्थनाथ

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार पर आम जनता आंख मूंदकर विश्वास कर रही है। सरकार ने अब तक के कार्यकाल में गांव-गांव का विकास किया है। महामारी नहीं आती तो गांवों की तस्वीर अलग ही नजर आती। यह बातें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पिपरी इलाके के गांजा गांव में एक कार्यक्रम में कही। प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह गांजा गांव में छाता वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक ग्रामीणों को बरसात से बचाव के लिए छाता दिया। कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को नरक बनाकर रख दिया था। इन सरकारों ने सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों का विकास किया। उस दौरान आम जनता कराह रही थी। भाजपा की सरकार बनने के बाद अवाम ने राहत महसूस की है। कोरोना काल में भी सरकार ने जिस तरह का प्रबंधन किया था, वह काबिले तारीफ है। मंत्री ने प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं गिनाईं। केंद्र सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। बोले कि आगामी सरकार भी भाजपा बनाने जा रही है। कोई ताकत भाजपा को रोक नहीं सकती।

इस मौके पर प्रधान मोहिनी देवी, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश सिंह गजपति, राकेश सिंह, ज्ञान बाबू, राजीव राय, सरोज सिंह, मनोज सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

(more…)