
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 15 जुलाई की प्रस्तावित यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 744.02 करोड़ की पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 838.91 करोड़ की योजनाओं शिलान्यास करेंगे। भारत जापान मैत्री का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का भी लोकार्पण होगा। इस मौके पर जापान के प्रतिनिधि मौजूद रहने की सम्भावना है।
एक बयान में, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि मोदी विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं और कार्यों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें बीएचयू में 100-बेड मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग, गोदौलिया में बहु-स्तरीय पार्किंग, पर्यटन विकास के लिए रो-रो वेसल्स, वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर गंगा नदी और थ्री-लेन फ्लाईओवर ब्रिज शामिल हैं।
जहां लगभग 744 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, वहीं पीएम लगभग 839 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ;ब्प्च्म्ज्द्ध का सेंटर फॉर स्किल एंड टेक्निकल सपोर्ट, जल जीवन मिशन के तहत 143 ग्रामीण परियोजनाएं और कारखियांव में आम और सब्जी एकीकृत पैकेजिंग हाउस शामिल हैं।
इसी के साथ, प्रधानमंत्री कोविड से निपटने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और चिकित्सा पेशेवरों के साथ भी बैठक करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)


Comment here
You must be logged in to post a comment.