
पासीघाटः ईस्ट सियांग जिला के पासीघाट स्थित कारागार से पिछले 11 जुलाई को जेल से फरार होने वाले सात कैदियों में से अब तक तीन कैदियों को पुलिस ने अभियान चला कर दबोच लिया हैं। वहीं ईस्ट सियांग जिले के रुकिसन थाना के प्रभारी अब्राहम तायींग ने बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र धेमाजी जिले के जोनाई सदर पुलिस के सहयोग मुरकंग सेलेक रेल स्टेशन के समीप से अभिजीत गोगोई उर्फ दिगंत गोगोई को बीते कल पकड़ा गया, जो ट्रेन से भागने के फिराक में था। अभिजीत गोगोई की निशानदेही पर पासीघाट और रुकसनि पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आज असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमाई अंचल के जेलम से सुभाष मंड़ल को गिरफ्तार कर लिया।
सुभाष मंड़ल वर्ष 2018 में अरुणाचल प्रदेश के मेबो स्थित रुरल बैंक की शाखा के एक कर्मचारी की हत्या के जुर्म में जेल में बंद था। वहीं कालेन आपांग नामक कैदी को मांगनांग से पकड़ा गया, जो बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था। अभी भी तारो हमाम, तालोम पानयिंग, राजा तायेंग और दानी गामलिन समाचार लिखे जाने तक फरार हैं। जिन्हे पकड़ने के लिये ईस्ट सियांग जिला की पुलिस ने अभियान छेड़ रखा हैं।
कारागार से फरार तीनों कैदियों को पकड़ने में ईस्ट सियांग जिला के पुलिस अधीक्षक के.पी सिंह, डीएसपी.टी. ताताक, रुकसिन के एसडीपीओ टी. सारिंग, रुकसिन थाना के प्रभारी अब्राहम तायींग सहित पुलिस के दल ने महत्वपुर्ण भुमिका अदा की।

Comment here
You must be logged in to post a comment.