राज्य

लखीमपुर में चल रहा सातवां कोविड टीकाकरण शिविर सफलतापूर्वक समाप्त हुआ

लखीमपुर (असम): मारवाड़ी सम्मेलन, जन सेवा व हिंदी भाषी विकास परिषद के सहयोग से शंकर देव शिशु निकेतन में चल रहा सातवां कोविड टीकाकरण शिविर आज सफलता के साथ समाप्त हुआ। आज के शिविर में 380 लोगों को कोविशिल्ड की पहली और दूसरी डोज दी गई। मारवाड़ी सम्मेलन तथा हिन्दीभाषी विकास परिषद के सचिव व जन सेवा के सदस्य राज कुमार सराफ ने कहा है कि संस्था के प्रथम प्रयास में 7 दिन के शिविर से कुल 1690 लोंग लाभान्वित हुए। 150 यूनिट से शुरू हुई हमारी शुरुआत सातवे दिन 380 यूनिट तक पहुंच गई।  हमारे कार्यकर्ता, मेडिकल टीम, रेजिस्ट्रेशन टीम, सिक्युरिटी टीम और स्कूल के आचार्य तथा विद्यालय की संचालन समिति के सदस्यों की मेहनत और प्रशासन के सहयोग के कारण हम इस मुकाम तक पहुंच पाए है। प्रशासन ने हमें फिर अगले एक सप्ताह तक कैम्प चलाने के लिए कहा है। हम सभी लोंगो का जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारे शिविर के संचालन में सहयोग दिया सभी को धन्यवाद।

Comment here