बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

पटनाः राजधानी पटना से सटे शाहपुर थाना के डिबरा गांव के पास आज एक ऑटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल होकर अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई थी।