
नई दिल्लीः साउथ की स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी प्रोजेक्ट के बारे में नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ एक विज्ञापन को लेकर है, जिसमें वह एक अंडरवियर विज्ञापन में नजर आ रही हैं। इसमें वह अभिनेता के अंडरवियर पर फिदा होती नज़र आ रही हैं। उनके युवा प्रशंसकों को यह अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हो रही है।
विज्ञापन देखकर भड़के लोग
रश्मिका मंदाना के बहुत से प्रशंसकों ने उन्हें इस तरह की परियोजनाओं का हिस्सा नहीं बनने और इसके बजाय अच्छे प्रोजेक्ट लेने के लिए कहा है। कुछ ने दावा किया है कि उन्होंने इस तरह का विज्ञापन कर अपने प्रशंसकों को काफी निराश किया है।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘‘अमूल माचो का विज्ञापन भयानक था। इन सस्ते विज्ञापनों की आपसे उम्मीद नहीं है।’’ एक अन्य ने कहा, ‘‘आजकल अंडरवियर विज्ञापनों के साथ क्या चल रहा है। पहला लक्स कोज़ी विज्ञापन टीवी पर बकवास और बेचैनी पैदा कर रहा था और अब माचो विज्ञापन भी उसी रास्ते पर चल रहा है। अंडरवियर, डिओडोरेंट कंपनियों की प्रचार टीमें क्या कर रहीं है।’’
विज्ञापन की बात करें तो रश्मिका एक योगा ट्रेनर की भूमिका निभाती हैं जबकि विक्की कौशल उनके शिष्य लगते हैं। वह अपने विद्यार्थियों को आकाश की ओर हाथ बढ़ाने के लिए कहती है जिससे विक्की की टीशर्ट ऊपर उठ जाती है। विक्की के माचो स्पोर्टाे अंडरवियर का एक पट्टा दिखाई देता है और रश्मिका जो गिनती कर रही थी वह पट्टा को घूरने लगती है।
एक ने लिखा, ‘‘प्रिय रश्मिका मंदाना, मैंने आपका विज्ञापन देखा, यह मेरे लिए बहुत निराशाजनक था। मैंने आपसे कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी। आप ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि आप एक राष्ट्रीय क्रश हैं, जो लाखों दिलों को धड़कते हैं। अगर मैंने कुछ गलत कहा है तो मुझे खेद है। हमेशा मुस्कुराते रहें।’’
हालांकि दोनों एक्टरों की बात करें तो, विक्की कौशल ‘सरदार उधम’, ‘सैम बहादुर’, ’मिस्टर लेले’ और उनकी कई और फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा’, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ’मिशन मजनू’ और ‘अलविदा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।


Comment here
You must be logged in to post a comment.