जोनाई में भंयकर पथ दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जोनाई: धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के ताकेर तीन आली के समीप राष्ट्रीय राजपथ मार्ग 515 पर आज शाम को एक भंयकर पथ दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार AR01L 9579 नंबर की एक बोलेरो गाड़ी और AS22F 48203 नंबर की एक स्कुटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कुटी सवार  क्रमश सिमेन छापरी थाना अंतर्गत नामकिर गांव के कुणाल टाये (14) ,तेलाम मिकिर गांव के प्रणव कुली (17) और जोनाई थाना अधीन बैकुंठपुर गांव के सेम सुकरांग (16) नामक तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जोनाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सालय में कुणाल टाये ने दम तोड़ दिया। प्रणव कुली और सेम सुकरांग को चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ चिकित्सालय में रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने कुणाल के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए अपने कब्जे में ले लिया।