लखीमपुर: जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आज जिला परिषद् कार्यालय के सभागार में ऋण प्रसार (Credit outreach Programme )के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऋण प्रसार के इस कार्यक्रम में जिले के 11 बैंकों ने हिस्सा लिया। कोविड -19 के चलते लागू किये गए लॉक डाउन के कारण बहुत लोगो के वाणिज्य व्यवसाय बंद होने की स्थिति में है और उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे लोगो को पुनः वाणिज्य व्यवसाय में मदद करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक इस कार्यक्रम को सम्प्न्न किये जाने का आदेश भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने जिले के लीड बैंक प्रबंधकों को दिया है।
लखीमपुर योजना प्रबंधक अधिकारी बिजित बरा द्वारा संचालित कार्यक्रम के उदेश्यों पर प्रकाश डाला एल डी एम नंदेश्वर बर्मन ने।कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपायुक्त सुमित सत्तावान ने विभिन्न बैंकों द्वारा जारी ऋण स्वीकृति पत्र (Loan sanction letter) हिताधिकारियों में वितरित किया। उन्होंने ऋण प्रसार कार्यक्रम को जिले के दूर दराज व् दुर्गम इलाकों में ले जाने और ऋण के विषय में जागरूकता लाने के लिए बैंक अधिकारियों का आह्वान किया ताकि अधिकाधिक लोग ऋण का लाभ उठा सकें। आज के इस कार्यक्रम में जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र के अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, असम ग्रामीण विकाश बैंक के अधिकारी, जन संपर्क अधिकारी मंदिरा सायेंगीया, प्रतिदिन समाचार पत्र के संवाददाता कुमुद बरुवा,असम ट्रिब्युन के संवाददाता फारहाना अहमद, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, व्यवसायी आत्मसहायक ग्रुप सहित RESTI के अधिकारी उपस्थित थे।
