मनोरंजन

अतरंगी उर्फी का सतरंगी अवतार

नई दिल्ली: उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से इंटरनेट सेंसशन बन चुकी हैं। छोटे पर्दे पर उनकी एक्टिंग से ज्यादा लोग उन्हें उनके अजीबो-गरीब फैशन सेंस के लिए जानने लगे है। वो हर बार अपने फैशन डिजास्टर के जरिए फैंस को हैरान कर देती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही सामने आया है, जिसकी वजह से उर्फी इंटरनेट पर फिर से चर्चाओं में आ गई हैं।

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डेनिम के साथ शरीर पर फूल लगाए हैं और उनको टेप की मदद से चिपकाया हुआ है। उर्फी ने उसी टेप की मदद से अपना टॉप बना बनाया है।

इस वीडियो में उर्फी किसी गार्डन में दिखाई दे रही हैं और आप देख सकते हैं कि कैमरे के सामने उर्फी स्टाइल से वॉक करते-करते लड़खड़ा जाती हैं और खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं।

वहीं उर्फी के इस वीडियो पर फैंस के काफी फनी रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। बहुत सारे फैंस उर्फी के कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट वाले इमोजी भी बना रहे हैं।