हरियाणा की मशहूर स्टेज मुस्कान बेबी (Muskan Baby ka Dance) को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है, जिसके कारण ही उनकी फैन फालोइंग भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं आजकल मुस्कान का एक डांस वीडियो काफी गदर मचा रहा है क्योंकि इसमें वह डांस में सपना को भी कांटे की टक्कर दे रही हैं। साथ ही वह स्टेज पर दिल खोलकर डांस भी कर रही हैं।
वीडियो में मुस्कान बेबी लाल कलर के चटक सूट में गजब के ठुमके लगा रही हैं, जिसे देखकर पब्लिक उनके डांस में डूब जा रही है। इतना ही नहीं डांस करने के साथ ही बेबी कमाल के एक्सप्रेशंस देकर भी लोगों के दिलों पर छुरियां चला रही हैं। इस दौरान वह ‘हुआ-हुआ प्यार हुआ’ गाने पर अपनी अदाओं से जलवा बिखेर रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=QfzaFYy1w9A
बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब के पेज Pandit Rohtash Dj official Dance पर शेयर किया गया है जिसे लोग जमकर प्यार दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसके अलावा कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किए हैं।

