मुंबई: बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट की बात होती है, तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी अपने आप याद आ जाती है। अब यही आइकॉनिक जोड़ी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।
हाल ही में रिलीज़ हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है, जिसमें ह्यूमर, हॉरर और मनोरंजन का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत से ही इसकी दिलचस्प कहानी और फुल-ऑन कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को बांधे रखती है। परेश रावल और राजपाल यादव के साथ अक्षय कुमार की ‘गोल्डन तिकड़ी’ फिर से वही जादू बिखेरती नजर आ रही है, जबकि असरानी का कॉमिक तड़का इसे और खास बना देता है।
करीब 14 साल बाद इस हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी की वापसी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ‘भूत बंगला’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि क्लासिक कॉमेडी की उस विरासत की वापसी है, जिसे दर्शक लंबे समय से मिस कर रहे थे।
बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है और इसके एडवांस प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होंगे।

