मुंबई: हॉरर, एक्शन, कॉमेडी और सटायर जैसी अलग-अलग शैलियों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली अदाह शर्मा (Adah Sharma) अब अपने फैशन गेम से भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। अदाह का स्टाइल बिल्कुल उनकी फिल्मों की तरह है, बोल्ड, अनप्रेडिक्टेबल और पूरी तरह हटके। कभी पेस्टल एथनिक सूट में सादगी की मिसाल, तो कभी रेनबो हेयर और नियॉन आउटफिट्स में फुल ‘फैशन रेबेल’, अदा हर लुक में अपनी अलग पहचान छोड़ जाती हैं।
उनके छह समर लुक्स इस बात का सबूत हैं कि फैशन सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी को खुलकर जीना भी है। पीच एथनिक वाइब्स से लेकर बीची मरमेड एस्थेटिक, ऑल-व्हाइट मिनिमल फैशन और क्वर्की स्ट्रीट स्टाइल तक, हर आउटफिट में अदा ने रंगों, एक्सपेरिमेंट और कॉन्फिडेंस का शानदार मेल दिखाया है। यही वजह है कि उनके ये लुक्स सोशल मीडिया पर ‘Pinterest-core energy’ का परफेक्ट उदाहरण बन चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा जल्द ही सुपर वेली में नजर आएंगी, जहां उनका अनोखा और मजेदार सुपरहीरो अवतार दर्शकों को एक बिल्कुल नया अनुभव देने वाला है।
