नई दिल्लीः बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा से जुड़े एक विवादित ट्वीट के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया साइट ने आज कहा कि अकाउंट ने ‘घृणित आचरण और अपमानजनक व्यवहार’ पर ट्विटर नीति का बार-बार उल्लंघन किया। हालांकि, 34 वर्षीय बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘‘मेरे पास कई मंच हैं जिनका उपयोग मैं अपनी आवाज उठाने के लिए कर सकती हूं।’’
इस ट्वीट में बंगाल हिंसा पर उन्होंने कई वीडियोज, तस्वीरें और पोस्ट किए थे। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की जीत के बाद वहां से आ रही हिंसा की खबरों के बाद कंगना वहां राष्ट्रपति शासन की मांग उठा रही थीं। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, जिसने शानदार जीत हासिल की और भाजपा ने झड़पों और आगजनी के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।
ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि नियमों को विवेकपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सभी के लिए लागू किया गया है, ‘‘हम स्पष्ट कर चुके हैं कि हम व्यवहार पर मजबूत प्रवर्तन कार्रवाई करेंगे जिसमें ऑफलाइन नुकसान पहुंचाने की क्षमता है। संदर्भित नियमों को स्थायी रूप से ट्विटर नियमों के उल्लंघन के लिए विशेष रूप से हमारी घृणित आचरण नीति और अपमानजनक व्यवहार नीति के लिए निलंबित कर दिया गया है।’’
हालांकि कंगना अब अपने इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं। उन्होंने वहां वीडियो पोस्ट किया है और बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी परेशान दिख रही हैं।
