मुंबई : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) निस्संदेह देश के सबसे पसंदीदा सुपरस्टारों में से एक हैं और जो ऑन एंड ऑफ स्क्रीन होने वाले अपने हर इंटरैक्शन में अपने प्रशंसकों के साथ बड़ी ही विनम्रता और दया के साथ पेश आते है और साथ ही एकदम रियल भी रहते हैं।
हाल ही में ग्रीक गॉड ऋतिक ने अपने बेटों के साथ लॉस एंजिल्स का सफर किया, जहां उन्होंने यूएससी परिसर का दौरा किया, जो स्टूडेंट्स के लिए काफी आश्चर्य और उत्साह की बात थी।
ऐसे में कैंपस में हर तरफ सब एक्टाइटेड थे और जिसकी वजह से सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ भी वहां उमड़ पड़ी। हालांकि वहीं ऋतिक ने खुशी-खुशी सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई और बातचीत की ।
ऐसे में कुछ स्टूडेंट्स ने अपनी बातचीत के बारे में बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया – जहां एक ने बताया कि कैसे ऋतिक से मिलने के लिए उन्हें भागादौड़ी और क्योस का सामना करना पड़ा तो दूसरे ने बताया कि कैसे सुपरस्टार के साथ उनकी बातचीत ने उन्हें जिंदगी भर की यादें दे दीं।
https://www.instagram.com/p/CcRp5TYrmcQ/?igshid=MDJmNzVkMjY=
https://twitter.com/desifro/status/1514036390735974402?s=24&t=0K11eR6ckapA4liX_u7I-Q
https://twitter.com/rommunistic/status/1514016769106620417?s=24&t=0K11eR6ckapA4liX_u7I-Q
guess who was at USC today? HRITHIK ROSHAN!!
— Azure (@AzuVitativeness) April 13, 2022
हाल ही में, प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर लॉरेन मॉर्डरी की ‘टेल मी द स्ट्रेंजेस्ट इंटरैक्शन यू हैड विद अ सेलीब्रिटी’ का जवाब दिया, जहां एक ने बताया कि कैसे ऋतिक रोशन उनका अभिवादन करने के लिए चले गए, जबकि दूसरे ने मेंशन किया कि कैसे एक शॉपिंग मार्ट में उन्होंने उनकी गाड़ी को आगे बढ़ाने में मदद की।
ये ही नहीं बल्कि ऐसे ही और कई किस्से हैं, जो हमें बताते हैं कि किस तरह से सुपरस्टार दुनिया भर में मौजूद सबसे पसंदीदा शख्सियतों में से एक हैं, जो हमेशा फैंस को उनसे मिले प्यार को सही पैमाने में वापस देना जारी रखते हैं।