मुंबई: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘बंदर’ (Bandar) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की पहली साथ वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीज़र और पहले गाने के जरिए फिल्म की रफ, डार्क और इमोशनल दुनिया की झलक पहले ही लोगों को रोमांचित कर चुकी है। अब मेकर्स 21 मई को इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ करने जा रहे हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म में बॉबी देओल एक वाइल्ड और अनप्रेडिक्टेबल रेट्रो-रॉकस्टार के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इमोशनल कैओस, डार्कनेस और इंसानी रिश्तों के अनकहे पहलुओं को बेहद अलग अंदाज़ में पेश करती दिखाई दे रही है। अनुराग कश्यप के सिग्नेचर स्टाइल और दमदार विजुअल्स ने ‘बंदर’ को रिलीज़ से पहले ही चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।
फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले भी अहम भूमिकाओं में हैं। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।
निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

