मुंबई: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं, सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक कल्चर पैदा कर देते हैं। ‘पुष्पा’ का आइकॉनिक डायलॉग और सिग्नेचर मूव आज भी दुनिया भर में लोगों की जुबान और स्टाइल का हिस्सा बना हुआ है।
अब इसी विरासत को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी हो रही है उनकी अगली बहुचर्चित फिल्म ‘राका’ के साथ।
फिल्म को लेकर हर दिन नई चर्चाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है उसका कथित “सिग्नेचर मूव”।
इंडस्ट्री इनसाइडर्स के मुताबिक, मेकर्स और अल्लू अर्जुन की टीम इस खास स्टेप के राइट्स सुरक्षित रखने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि इसका कमर्शियल गलत इस्तेमाल रोका जा सके और इसकी एक्सक्लूसिव पहचान बनी रहे।
‘झुकेगा नहीं साला’ जैसे मूव ने जिस तरह ग्लोबल पॉप-कल्चर में अपनी जगह बनाई थी, उससे साफ है कि अल्लू अर्जुन का ऑन-स्क्रीन औरा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। अब ‘राका’ को लेकर भी वैसी ही दीवानगी दिखाई देने लगी है।
खास बात यह है कि फिल्म में एटली और अल्लू अर्जुन का साथ दो बड़े सिनेमाई विज़न के मिलन जैसा माना जा रहा है, जो दर्शकों के लिए कुछ बेहद शानदार लेकर आने वाला है।

