उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर बिहार सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे।