जहां एक ओर देश के चार महानगरों में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष पीएम 2.5 की मात्रा में इजाफा हुआ है, वहीं देश के सबसे बड़े राज्य, उत्तर प्रदेश, की राजधानी लखनऊ में पीएम 2.5 की मात्रा में कमी देखी गयी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता (Air Quality) के सम्पूर्ण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के खतरे को कम करने के लिए एक व्यापक नीति तैयार की है।
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) दिनों-दिन खराब होती जा है। इसलिए दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 415 यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया।
गर्मी के मौसम में मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में गर्मी का दौर शुरू होना कोई नयी बात नहीं है। मगर मार्च के बीच पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाना जरूर नयी बात लगती है। कुछ वक्त की राहत के बाद तापमान एक बार फिर बढ़ने वाला है।
