भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घायल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को देहरादून से एयरलिफ्ट (Airlift) करने का फैसला किया है। यह फैसला बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार (4 जनवरी) को बोर्ड की मेडिकल टीम के साथ समीक्षा बैठक में पंत के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर लिया, जो हाल ही में एक कार दुर्घटना से चमत्कारिक रूप से बच गए थे।
