अक्षय कुमार और कृति सेनन अभिनीत, यह ट्रैक लुभावने दृश्यों के साथ जोड़ी की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के साथ 'भौकाल भरी मोहब्बत' का वादा करता है। बी प्राक द्वारा गाया गया और जानी द्वारा रचित यह मधुर लव सॉन्ग, राजस्थान के सुरम्य स्थानों पर शूट किया गया है और गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।
एक्शन-कॉमेडी का ऐसा स्वागत हुआ कि ट्रेलर ने 24 घंटे से भी कम समय में 45 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए है और 2 दिनों तक ट्विटर व यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा था।
साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी, 'बच्चन पांडे' से लॉन्च होने वाले पहले सॉन्ग 'मार खाएगा' के साथ अपने भीतर के जानवर को रिलीज करने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे ट्रेलर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
फ़िल्म 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर को मिली जोरदार प्रतिक्रिया के बाद, साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी से जल्द ही 'मार खाएगा' रिलीज़ किया जाएगा, जो फिल्म का पहला गाना है और इंटरनेट पर तूफ़ान मचाने के लिए तैयार है।
