संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंगलवार (14 फरवरी, 2023) को दिल्ली और मुंबई में बीबीसी (BBC raid) कार्यालयों में भारतीय कर विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण कार्यों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह "दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करता है"।
मीडिया संस्थान ब्रिटिश BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे (Income Tax Raid) पड़े हैं। दोनों शहरों में स्थित दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के फोन जब्त कर उन्हें घर भेज दिया गया है। तलाशी चल रही है। उधर, कांग्रेस ने इसे BBC की डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर अघोषित आपातकाल बताया है।

