'भोला' (Bhola) का भारत में अच्छा प्रदर्शन रहा है। हालांकि, अब वीकडेज के दौरान कलेक्शंस गिर रहे हैं। लेकिन, अजय देवगन (Ajay Devgn) -स्टारर दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर 97 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही।
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फिल्म ‘भोला’ (Bhola) के सेट पर आजादी का जश्न मनाया है। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।