पुराणों के अनुसार शंख 14 रत्नों में से एक है। शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई। मान्यता ये भी है कि शंख मां लक्ष्मी का भाई है। साथ ही इसका संबंध भगवान विष्णु से है। धार्मिक कथाओं के मुताबिक शंख भगवान विष्णु के आभूषणों में से एक है। इसलिए माना जाता है कि जिस घर में शंख बजाया जाता है वहां भगवान विष्णु का साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी वास होता है।