6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 7 में से 4 सीटें जीती हैं। जबकि एक-एक सीट पर राजद-टीआरएस और उद्धव गुट ने कब्जा किया। बात करें कांग्रेस की तो सभी राज्यों में उनका खाता भी नहीं खुला।
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। 5 दिसंबर को ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट और यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
