8 नवंबर को साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। भारत में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दिखने के कारण इसका सूतक काल मान्य रहेगा। देश में पहली बार अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जबकि अन्य स्थानों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जाएगा।
