उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी। कश्मीर में हुई ताज़ा बर्फबारी। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब घने कोहरे की चपेट में। IMD ने पारे में गिरावट की भविष्यवाणी की।
स्काईमेट वेदर सर्विसेज़ के प्रेसिडेंट ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और भारत के दूसरे हिस्सों में दिसंबर के तीसरे हफ़्ते के आखिर या चौथे हफ़्ते की शुरुआत तक "सर्दी वाले हालात" हो सकते हैं।


