गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस के गोदरेज एयरोस्पेस ने स्वदेशी विनिर्माण, नवाचार और तकनीकी प्रगति पर ध्यान मजबूत किया है।
नोएडा का ट्विन टावर के मलबे के निस्तारण का खर्च भी सुपरटेक ही वहन करेगा। सुपरटेक और एडीफीस के बीच हुए करार के मुताबिक एडीफीस प्लांट तक मलबा पहुंचाएगा और 156 रुपए प्रति टन के हिसाब से 28 हजार टन के करीब 43 लाख 68 हजार रुपए सुपरटेक चुकाएगा।
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अभी क्रूड के दाम 92 डालर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स कीमतों में आगे और कटौती का अनुमान जता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं।
नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में ED ने एक और एक्शन लिया है। संसद के सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी ने समन भेजा, जिसपर कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है

