दिल्ली में नई आबकारी नीति मामले में मचे सियासी घमासान के बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्कालीन एक्ससाइज कमिश्नर आरव गोपी कृष्णा और डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आनंद कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
CBI ने कथित आबकारी घोटाले में FIR दर्ज कर ली है। FIR में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत 15 लोगों का नाम शामिल है। सीबीआई अधिकारी के मुताबिक FIR में कुछ शराब कंपनियों के भी नाम हैं, जबकि 15 लोगों के अलावा कई अज्ञात लोगों के नाम भी FIR में शामिल हैं।
