CM की मंशा, देव दीपावली पर अलौकिक छटा बिखेरे नव्य-भव्य विश्वनाथ धाम परिसर, लोकार्पण समारोह की तर्ज पर ही सजाया जाएगा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के सजाएंगे बाबा विश्वनाथ का धाम, वाराणसी में 7 नवंबर को मनाया जाएगा देव दीपावली का महा उत्सव, इस साल 10 लाख दीयों की जगमगाहट से काशी के घाट बनाएंगे रिकॉर्ड, दो दिन तक होगी नव्य-भव्य काशी विश्वनाथ धाम की दिव्य सजावट
काशी में पर्यटकों की लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सरकार वाराणसी में कई योजनाओं पर कर रही है काम। काशी में गंगा और घाटों को प्रदूषण से मुक्त करने का तेजी से चल रहा प्रयास है। गंगा में डीज़ल व पेट्रोल इंजन से चलने वाली बोट को देवदीपावली तक सीएनजी में कर लिया जाएगा तब्दील।