बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) जिला मुख्यालय से से 18 किलोमीटर दूर स्थित देव सूर्य मंदिर (Dev Surya Mandir) करीब एक सौ फीट ऊंचा है। यहां संस्कृति के प्रतीक सूर्यकुंड को गवाह मानकर व्रती जब छठ मैया और सूर्यदेव की आराधना करते हैं, तो उनकी भक्ति देखते ही बनती है। छठ मेले में यहां जाति, संप्रदाय एवं शास्त्रीय कर्मकांड के बंधन समाप्त हो जाते हैं।

