भारत का विदेशी कर्ज लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2022 में यह 8.2 प्रतिशत बढ़कर 620.7 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने ऋण को टिकाऊ घोषित किया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि कर्ज का स्तर अब नीचे आ सकता है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।
इंटरबैंक फॉरेक्स एक्सचेंज पर जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.25 फीसदी गिरकर 80.03 के स्तर पर आ गया। इससे पहले रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80.07 के लेवल पर खुला था और एक समय 80.13 के स्तर तक गिरा था।
